Breaking

Saturday, July 11, 2020

11 जुलाई 2020 डेली करेंट अफेयर्स

11 जुलाई 2020 डेली करेंट अफेयर्स

फोर्स की अरबपति रैंकिंग मुकेश अंबानी अब वारेन  बफेट से भी ज्यादा अमीर

                         

5.14 लाख करोड़ रुपए की नेट वर्थ के साथ 8वें स्थान पर पहुंचे अंबानी


5.10 लाख करोड़ रुपए नेट वर्थ के साथ बफेट 9वें स्थान पर फिसले


भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के लिए साल 2020 अब तक काफी अच्छा रहा है। एक ओर इस साल उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म के लिए कई बड़े निवेश हासिल किए। वहीं, दूसरी ओर उनकी नेट वर्थ में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला। अब इसमें एक और अध्याय जुड़ गया है। मुकेश अंबानी अब 6,830 करोड़ डॉलर (करीब5.14 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ अमेरिका के मशहूर निवेशक वारेन बफेट से आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलयनेयर इंडेक्स के मुताबिक बफेट की नेट वर्थ 6790 करोड़ डॉलर (5.10 लाख करोड़ रुपए) है।











59 चीनी एप से पूछे 79 सवाल, 22 तक मांगे जवाब 


'सरकार ने टिकटॉक समेत प्रतिबंधित 59 चीनी एप्स से डेटा एक्सेस समेत 79 सवालों के जवाब मांगे हैं। इसके लिए उन्हें 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय के मुताबिक अगर तय अवधि तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन्हें स्थाई रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा।



भारत को मिले 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलीकॉप्टर


अमेरिकी कंपनी बोइंग ने शुक्रवार को 5 अपाचे और 5 चिनूक हेलीकॉप्टर भारत को सौंप दिए। बोइंग के 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलीकॉप्टर का सौदा हुआ है। शेष हेलीकॉप्टर पहले ही भारत को मिल चुके हैं। इनमें नेविगेशन, संचार प्रणाली, हथियार ले जाने की बेहतर क्षमता है। चिनूक हेलीकॉप्टर पानी में भी तैर सकता है।


रिलायंस-बीपी 5 साल में देंगे 60,000 नौकरियां 


रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) के साथ मिलकर भारत में ईंधन और विमान ईंधन की खुदरा बिक्री के लिये रिलायंस बीपी-मोबिलिटी लिमिटेड (आरबीएल) संयुक्त उद्यम बनाया है। अगले 5 वर्ष में रिलायंस के 1400 खुदरा बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 5500 होगी। इससे रोजगार के 60 हजार नए अवसर पैदा होंगे।





No comments:

Post a Comment