Breaking

Friday, July 24, 2020

24 जुलाई 2020 डेली करेंट अफेयर्स


24 जुलाई 2020 डेली करेंट अफेयर्स


चीन ने मंगल पर अपना पहला स्वतंत्र मिशन "तियानमेन-1" लॉन्च किया

                     

चीन ने मंगल पर अपना पहला स्वतंत्र मिशन तियानमेन-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया है लोग मार्च 5 रॉकेट ने दक्षिण चीन के उष्णकटिबंधीय हैनान प्रांत में वेनचोग स्पेस लॉन्च साइट से अंतरिक्ष यान ले कर उड़ान भरी चीन ने 2011 में एक रूसी रॉकेट पर मंगल ग्रह के लिए नियत एक ऑर्बिटर लॉन्च किया था, लेकिन रॉकेट में खराबी के कारण मिशन विफल हो गया।


यूएस राष्ट्रपति बनने पर बिडेन यूएनएसी स्थाई सदस्य बनने में भारत की करेंगे मदद: वर्मा

                           


भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने बताया है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन चुनाव जीत जाते हैं तो वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) का स्थाई सदस्य बनने में भारत की मदद करेंगे। उन्होंने बताया, "बिडेन एक प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत की स्थिति भी मज़बूत करेंगे।"


जनवरी 2021 से हॉन्ग कॉन्ग के लोगों को नागरिकता देना शुरू करेगा यूनाइटेड किंगडम


चीन द्वारा हॉन्ग कॉन्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद यूनाइटेड किंगडम ने जनवरी 2021 से वहां के पात्र नागरिकों को ब्रिटिश नागरिकता देने की विशेष योजना घोषित की है। बकौल होम सेक्रेटरी प्रीति पटेल, "उन्हें किसी कौशल टेस्ट...न्यूनतम आय की आवश्यकता नहीं होगी...मैं ब्रिटिश नैशनल ओवरसीज़ नागरिकों को संपूर्ण ब्रिटिश नागरिकता पाने का अवसर दे रही

दक्षिण कोरिया ने लॉन्च किया पहला सैन्य उपग्रह 


स्पेस एक्स ने अंतरिक्ष में दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह लॉन्च किया है ANASIS-II उपग्रह को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण ने दक्षिण कोरिया को एक मिलिट्री-ओनली संचार उपग्रह बनाने वाला दुनिया का 10वां देश बना दिया है, जो "स्थायी और सुरक्षित सैन्य संचार" प्रदान करेगा।



कोरोना वायरस से आपको सुरक्षित रखने की उम्मीद किसी और से मत रखिए: डब्ल्यूएचओ

                               

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानोम ने गुरुवार को कहा कि कई लोग अब भी कोरोना वायरस के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने आगे कहा, "जब तक कोविड-19 घूम रहा है...हर किसी को खतरा है। आपको सुरक्षित रखने की उम्मीद किसी और से मत रखिए। खुद को और एक-दूसरे को सुरक्षित रखने में हम सभी को भूमिका निभानी है।"


मास्क लगाने जैसे आदेशों का उल्लंघन करने पर झारखंड में लगाया जाएगा 1 लाख तक जुर्माना


झारखंड सरकार ने संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 को मंजूरी दी है जिसमें मास्क लगाने, दुकान व दफ्तर के संचालन को लेकर कोविड-19 के संबंध में जारी आदेशों का उल्लंघन करने पर 2 साल तक जेल की सज़ा का प्रावधान है। राज्य सरकार ने बताया कि इस अध्यादेश के तहत उल्लंघनकर्ताओं से 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।


पूर्व सीजेआई गोगोई बनाए गए विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति के सदस्य

                               

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को विदेश मामलों की स्थाई समिति व नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मानव संसाधन विकास संबंधी संसदीय समिति के लिए नामित किया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को रक्षा संबंधी समिति व कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को शहरी विकास संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया है।


कोरोना के मद्देनज़र फ्रांस अपने गरीब नागरिकों में मुफ्त में बांटेगा 4 करोड़ मास्क

                            

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरां ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार अपने गरीब नागरिकों के बीच मुफ्त में 4 करोड़ मास्क बांटेगी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिए फ्रांस ने सभी पब्लिक इनडोर जगहों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है जिसका उल्लंघन करने पर तकरीबन 11,700 का जुर्माना भरना होगा।


भारत ने किया "ध्रुवास्त्र" का सफलतापूर्वक परीक्षण

                        

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'ध्रुवास्त्र' के 3 फ्लाइट परीक्षण सफलतापूर्वक किए हैं DRDO द्वारा विकसित, हेलीकॉप्टर-लॉन्च की गई एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) विश्व के सबसे उन्नत एंटी-टैंक हथियारों में से एक है।परिष्कृत मिसाइल का परीक्षण 15 जुलाई को दो बार और 16 जुलाई 2020 को एक बार किया गया था।


23 जुलाई को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी केंद्र ने 2024 तक हर घर जल के साथ देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की





No comments:

Post a Comment