Breaking

Saturday, August 29, 2020

29 अगस्त 2020 डेली करेंट अफेयर्स

29 अगस्त 2020 डेली करेंट अफेयर्स


जापान के सबसे अधिक समय तक पीएम बने रहे शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दिया

                        

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहे शिंजो आबे (65) ने खराब स्वास्थ्य के कारण शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। आबे कई वर्षों से अल्सरेटिव कोलाइटिस की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले दिनों दो बार अस्पताल गए थे। आबे ने पहले कहा था कि वह अपनी सेहत का ख्याल रखना और अच्छा काम करना चाहते हैं।


डेटा अनियमितता को लेकर वर्ल्ड बैंक ने रोकी 

                        

'कारोबार करने की सुगमता रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक ने गुरुवार को बताया कि वह डेटा में अनियमितताओं की जांच के लिए अपनी 'कारोबार करने की सुगमता' रिपोर्ट का प्रकाशन रोक रहा है। बतौर बैंक, 2017 और 2019 में प्रकाशित हुई रिपोर्ट्स में डेटा बदलने को लेकर 'कई अनियमितताएं सामने आई हैं  पिछले साल भारत इस वार्षिक रैंकिंग में 14 स्थान चढ़कर 63वें रैंक पर था।


मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल


इंदौर में 237 करोड़ रूपये से अधिक लागत के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण नवनिर्मित इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, मेडिकल गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी, सर्जीकल गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी, प्लास्टिक एवं रिकन्सट्रक्टीव सर्जरी तथा ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा रहेगी। यह अस्पताल 402 बिस्तरों का है। इसमें मुख्य रूप से जनरल वार्ड में 208 बिस्तर रहेंगे। शेष बिस्तर आईसीयू, आपातकालीन, प्रायवेट एवं सेमी प्रायवेट आदि वार्ड में भी रहेंगे


नूर इनायत ब्रिटेन में मेमोरियल पालक से सम्मानित होने वाली भारतीय मूल की पहली जासूस बनीं

                         

द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन की जासूस नूर इनायत खान मेमोरियल ब्लू प्लाक से सम्मानित होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बन गई हैं। इसके तहत लंदन स्थित उनके पूर्व पारिवारिक आवास को सम्मानित किया गया। नूर को 1943 में अंडरकवर रेडियो ऑपरेटर बनाकर नाज़ी कब्ज़े वाले फ्रांस में भेजा गया था। नूर, टीपू सुल्तान की वंशज थीं।


जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सच्चा वैश्विक महाशक्ति बन सकता है भारत: यूएन चीफ

                      

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है, "ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ तेज़ी से बढ़ने पर भारत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सच्चा वैश्विक महाशक्ति बन सकता है।" गुटेरेश ने दिल्ली स्थित द एनर्जी ऐंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से आयोजित दरबारी सेठ मेमोरियल व्याख्यान को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही है।


तेलंगाना ने जीता टेक्नोलॉजी सभा अवार्ड


तेलंगाना के ब्लॉकचैन-आधारित समाधान, बी-पोस्ट (ब्लॉकचेन-प्रोटेक्शन ऑफ स्त्रीनिधी ट्रांजैक्शंस), इंडियन एक्सप्रेस टेक्नोलॉजी सिनेमा अवार्ड 2020 जीता है राज्य सरकार की ओर से इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज की निदेशक रमा देवी ने पुरस्कार प्राप्त किया टेक्नोलॉजी सभा अवार्ड सरकार के उन विभागों को दिए जाते हैं जो हितधारकों को अलग-अलग लाभों के लिए प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग को प्रदर्शित करते हैं।


ड्वेन ब्रावो: T20 में 500 विकेट लेने वाले प्रथम

                           

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 500 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं ब्रावो ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जोक्स के बीच CPL मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की ऑलराउंडर ने मैच के चौथे ओवर में अपने बेशकीमती 500वें विकेट के लिए जोक्स के रहकेम कॉर्नवाल को आउट किया ब्रावो विश्व भर में लगभग सभी T20 क्रिकेट लीग में खेल चुके हैं।



प्रवीण तांबे: CPL में खेलने वाले पहले भारतीय

                     

भारतीय लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है उन्होंने किरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम में घायल सुनील नारायण की जगह लेने के बाद CPL की तरफ से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए पदार्पण किया तांबे ने अपने पहले ओवर में एक विकेट चटकाकर अपनी शुरुआत को यादगार बना दिया उन्होंने 2013 में IPL में पदार्पण किया था।


मैरी लुक्स ने जीता इंटरनेशनल बुकर प्राइज

                     

डच लेखक मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड ने बचपन के दुःख की कहानी 'द डिसकम्फर्ट ऑफ इवनिंग' उपन्यास के लिए 2020 अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है वे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखिका हैं रिजनेवल्ड ने 50,000 पाउंड लगभग 66,000 डॉलर का पुरस्कार, मिज़े हचिसन के साथ शेयर किया, उन्होंने डच से इसका अनुवाद किया रिजनेवल्ड की पुस्तक 2018 में नीदरलैंड में एक बेस्टसेलर थी।

वंदे भारत मिशन का चरण 6

                      

वंदे भारत मिशन का चरण 6, 1 सितंबर 2020 को शुरू होने वाला है मिशन का चरण पांच 31 अगस्त 2020 को समाप्त होगा 26 अगस्त 20 तक, वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न तरीकों से विदेशों में फंसे 12 लाख से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है चरण 5 के तहत भारत के 23 हवाई अड्डों तक पहुंचने वाली,22 विभिन्न देशों से लगभग 900 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित की गई हैं।


असम कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक


असम मंत्रिमंडल ने असम कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी दे दी है विधेयक में 900 करोड़ रुपये की लागत से मंगलदोई में कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान है गुवाहाटी में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समूह ।I और समूह IV के लिए राज्य सरकार की नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा को दो वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया।


भारतीय सेना प्रमुख ने किया एक पुस्तक का विमान

                                    

 सेना प्रमुख जनरल एमएम. नरवणे ने विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा लिखित "नेशनल सिक्योरिटी चैलेंज: यंग स्कॉलर्स पर्सपेक्टिव" नामक पुस्तक का विमोचन किया है CLAWS (सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ ) द्वारा प्रकाशित पुस्तक 17 अगस्त, 2020 को विमोचित की गई थी यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महान रणनीतिकार,फील्ड मार्शल मानेकशॉ को श्रद्धांजलि है जिन्होने बांग्लादेश को आजाद कराया।


No comments:

Post a Comment